दिल्ली नहीं, इस शहर में छुपी हो सकती है Honeypreet

बीकानेर। मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाने वाली हनीप्रीत अब दिल्ली में नहीं है। पुलिस का मानना है कि वह मंगलवार के प्रकरण के बाद दिल्ली से निकल गई है। हरियाणा पुलिस ने गुरूवार को राजस्थान के बीकानेर के कुछ इलाकों में छापामारा था। हरियाणा पुलिस ने गुरूवार को हनीप्रीत की तलाश में बीकानेर के जगदेववाला गांव की ढाणी में दबिश दी थी।

honeypreet

हरियाणा में पंचकूला के डीएसपी मुकेश मल्होत्रा के मुताबिक वर्तमान में हनीप्रीत के बीकानेर या उसके आसपास के इलाकों में होने की जानकारी मिली है। उसकी तलाश में लूणकरणसर के जगदेववाला गांव में महेन्द्रसिंह की ढाणी में दबिश दी और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। हरियाणा में राकेश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। उसे लेकर बीकानेर आए और उसी की निशानदेही पर जगदेववाला गांव की ढाणी में दबिश दी है।

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस पर आरोप कि दबिश के दौरान स्थानीय पुलिस सहयोग नहीं दे रही थी। हरियाणा पुलिस दो गाड़ियों में दलबल के साथ बीकानेर पहुंची जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। कई संगीन मामलों में पंचकुला थाना पुलिस को हनीप्रीत की तलाश है। आपको बता दें कि पिछले दिनों स्थानीय पुलिस ने कोलायत में दियातरा के पास स्थित डेरे और नोखड़ा के पास रामसिंह की ढाणी में खोजबीन की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+