दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, किसान-बुजुर्ग समेत युवाओं के लिए की ये घोषणाएं

Dushyant Chautala: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है। इस बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) ने आज यानी शनिवार 18 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जेजेपी ने राजस्थान में जारी किए अपने घोषणा पत्र को 'जन सेवा पत्र' नाम दिया है।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सूरतगढ़ में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी का 'जन सेवा पत्र' जारी किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा यह जन सेवा पत्र प्रदेश को एक नई दिशा देगा और जनहित के लिए कार्य करने के सेवा भाव को और भी दृढ़ करेगा।

Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य, नारी सशक्तिकरण, बुजुर्गों को सम्मान, किसानों को मान एवं शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ गरीब मजदूर वर्ग के उत्थान और कल्याण आदि के क्षेत्र में वीरभूमि राजस्थान के सर्वांगीण विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रदेश की जनता के साथ मिलकर काम किये जाएंगे।

बता दें कि सूरतगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले हरियाणा के डिप्टी सीएमदुष्यंत चौटाला, राजस्थान जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने जन सेवा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने जन सेवा पत्र में किए गए वादों के बारे में बताया।

जानिए क्या-क्या किए वादे?
- बुढ़ापा पेंशन एक हज़ार से बढ़ाकर तीन हज़ार रुपये।
- गरीब लड़की को पहली कक्षा से पीएचडी तक की शिक्षा फ्री।
- गाँवों में ई - लाइब्रेरी खुलवाई जाएंगी।
- पेपर लीक ना हो,इसके लिए नई तकनीक अपनाई जाएगी और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कानून बनाया जाएगा।
- सरसों, चना, ज्वार, बाजरा, मूंग की फ़सल एमएसपी पर खरीदी जाएगी और फ़सल खरीदने के 48 घंटे में किसान के खाते में होगा भुगतान।

राजस्थान में 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है JJP
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जननायक जनता पार्टी यानी JJP ने 19 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारें है। शुक्रवार 17 नवंबर को मीडिया से बातचीत में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंट चौटाला ने कहा था कि हमने 19 सीटों पर मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जो कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+