हरियाणा की बेटी से राजस्थान में गैंगरेप, हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, दो साल पहले हुई थी शादी

भरतपुर। हैदाराबाद की महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या और उन्नाव रेप पीड़िता को जिंदा जला देने के मामलों के बीच राजस्थान से हैवानियत की हदें पार कर देने का मामला सामने आया है। राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां पुलिस थाना इलाके में एक विवाहिता से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसका शव पेड़ से लटका दिया। विवाहिता हरियाणा के पलवल जिले की बेटी थी। कामां थाना इलाके के एक गांव में दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

भरतपुर की कामां पुलिस को सोमवार सुबह इत्तला मिली कि नीम के पेड़ से एक विवाहिता का शव लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतरवाया और सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद विवाहिता का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सामूहिक गैंगरेप, हत्या व लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 इनके खिलाफ मामला दर्ज

इनके खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता का शव मिलने की सूचना पर हरियाणा से पीहर पक्ष के काफी लोग राजस्थान के कामां पहुंचे। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गांव गढाजान निवासी जाहिद, नसीम, ताहिर और मूसेपुर निवासी अमर सिंह, बन्नू, बालू समेत चार अन्य के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का मामला दर्ज किया है।

 विवाहिता को जंगल में ले आरोपी

विवाहिता को जंगल में ले आरोपी

कामां पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी की शादी साल पहले हुई थी। पति ड्राइवर है, जो वारदात के दिन बाहर गया था। 8 दिसम्बर 2019 की रात सवा 10 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। तब रास्ते में कट्टे की नोक पर जाहिद, नसीम तथा ताहिर निवासी गढाजान उसका अपहरण करके गांव मूसेपुर के जंगल में ले गए। जहां इनके अन्य साथी अमर सिंह, बन्नो, बालू सहित चार अन्य ने मिलकर उसके साथ सामहिक दुष्कर्म किया। फिर उसके जेवरात व मोबाइल लूट लिए और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।

 आरोपियों को फांसी की मांग

आरोपियों को फांसी की मांग

मृतका के परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करा कर फांसी की सजा दिलाई जाने की मांग की है। कामां के अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी तादाद में भीड़ को देखते हुए डीएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने शांति व्यवस्था को मद्देनजर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+