Rajasthan: हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया का रोहतक में हुआ अपेंडिक्स का ऑपरेशन, इन नेताओं ने जाना हाल

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प अभियान में निरंतर परिश्रम कर रहे हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का मंगलवार देर रात को रोहतक में अपेंडिक्स का आप सभी की दुआओं से सफल ऑपरेशन हुआ। मातारानी के आशीर्वाद से शीघ्र स्वस्थ होकर आप सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच उपस्थित होकर सतीश पूनिया सदैव की तरह संगठन की मजबूती और जनसेवा में जुटेंगे।

बता दें कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हरियाणा भाजपा संगठन प्रभारी सतीश पूनिया 2 महीने से अधिक समय से हरियाणा विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पूरे हरियाणा प्रदेश में प्रवास, बैठकें और सभाओं के माध्यम से भाजपा के विजय संकल्प अभियान में जुटे हुए हैं।

satish punia

इस बीच मंगलवार रात को सतीश पूनिया के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। जहां उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में उन्हें अपेंडिक्स होने की जानकारी सामने आई। ऐसे में चिकित्सकों ने देर रात अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन किया। अब चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सतीश पूनिया कुछ दिन स्वास्थ्य लेंगे। ऐसे में वह अस्पताल से ही दूरभाष के माध्यम चुनाव प्रबंधन में जुटे हुए हैं। वहीं ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही सतीश पूनिया ने अस्पताल में भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फ़णीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता सहित प्रदेश टीम के साथ अस्पताल में ही चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा कर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

सतीश पूनियां आगामी दिनों में जयपुर आकर पूर्णतः स्वस्थ होने के बाद राजस्थान एवं हरियाणा के कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच सदैव की तरह उपस्थित रहेंगे।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से लेकर भाजपा हरियाणा एवं भाजपा राजस्थान प्रदेश नेतृत्व एवं अन्य पार्टियों के नेताओं ने सतीश पूनियां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं चुनाव सह प्रभारी विप्लव देव, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सुमित गोदारा, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां सहित प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सतीश पूनिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+