राजस्थान की युवती के प्राइवेट पार्ट में गोली मारकर की हत्या, इस हाल में शव पड़ा देख चौंक गए लोग
हनुमानगढ़। दिल्ली में पढ़ रही राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह हरियाणा के धारूहेड़ा इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला है। युवती के गुप्तांगों समेत शरीर पर चार गोलियां मारी गई हैं।

जानकारी के अनुसान धारूहेड़ा पुलिस को शनिवार सुबह इत्तला मिली कि नंदरामपुरबास रोड पर रामनगर कॉलोनी के समीप खुले मैदान में 21 वर्षीय युवती का शव पड़ा है। सूचना पाकर थाना प्रभारी सुधीर कुमार मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व एफएसएल टीम ने शव का मुआयना किया।
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक उसके कान के पास एक, पेट में दो गोली और प्राइवेट पार्ट में एक गोली लगी हुई थी। पुलिस ने युवती के साथ गलत काम किए जाने की आाश्ंका से भी इनकार नहीं किया है। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवती का परिवार तीन माह से दिल्ली रह रहा था। इसके पिता की पुरानी धानमंडी में आढ़त की दुकान है।
उधर, संगरिया पुलिस थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि संगरिया थाने में शनिवार सुबह गुड़गांव थाने से फोन आया कि एक 20-21 साल की लड़की का शव मिला है। उसकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसे चार-पांच गोलियां लगी हुई हैं। तलाशी लेने पर उसके पास मिली एक आईडी व संगरिया के ब्यूटी पार्लर का कार्ड भी मिला। शव के साथ मिली आईडी में संगरिया का पता लिखा है। संगरिया पुलिस युवती के परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तब उसकी शिनाख्त हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications