हनुमानगढ़ में बगावत : कांग्रेस के पास बहुमत के बावजूद निर्दलीय बना प्रधान, MLA पर BJP का साथ देने का आरोप

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से कांग्रेस में बगावत की खबरें आ रहे हैं। यहां पर कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद प्रधान और उप प्रधान की कुर्सी पर निर्दलीय काबिज हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस सियासी हार का ठिकरा विधायक के सिर फोड़ा है और विधायक पर भाजपा का साथ देने का आरोप भी लगाया है।

Hanumangarh Congress workers protesting against MLA Vinod Chaudhary after Sangaria Pradhan elections

हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पंचायत समिति में प्रधान और उप प्रधान बनाने में नाकाम रही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया है और शुक्रवार को पूर्व मंत्री व हनुमानगढ़ विधायक विनोद चौधरी के खिलाफ पैदल रोष मार्च निकाला। पैदल रोष मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानकसर गांव से लीलावाली गांव पहुंचकर विधायक के निवास का घेराव किया और विधायक के घर में घुसकर कांग्रेस के झंडे जमीन पर फेंक दिए।

हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस को कमजोर करने में लगे हैं। संगरिया पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के बाद कांग्रेस के पास बहुमत था, मगर विधायक ने अपने समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता की पत्नी को भाजपा के समर्थन से निर्दलीय प्रधान बनवा दिया।

कार्यकर्ता का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी को प्रधान बनाना चाह रहे थे, मगर कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत के बावजूद यह संभव नहीं हो पाया। ऐसे में संगरिया पंचायत समिति का प्रधान व उपप्रधान चुने जाने के दिन ही कांग्रेस में बगावत की आशंका पैदा हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+