Watch: हनुमान बेनीवाल बोले-'पायलट बन गए थे गहलोत की दुल्हन, डिप्टी CM पद का मतलब CM की लुगाई'
Hanuman Beniwal Viral video: नागौर सांसद व आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने घड़साना श्रीगंगानगर में सीएम अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पदों को दूल्हा-दुल्हन से जोड़कर बयान दिया है।
Hanuman Beniwal on Sachin Pilot: नागौर के सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम व पीसीसी चीफ सचिन पायलट को लेकर विवादित बयान दिया है। (VIDEO)
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि चुनाव में मैं दुल्हन नहीं बनूंगा। दूल्हा बनूंगा या बाराती। मैं दुल्हन बनकर काम नहीं कर सकता। जैसे हमारे पायलट साहब पहले काफी समय तक अशोक गहलोत की दुल्हन बन गए थे। डिप्टी सीएम पद का मतलब ही सीएम की लुगाई होती है।

हनुमान बेनीवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर के घड़साना में आरएलपी की ओर से निकाली गई जन हुंकार रैली की सभा का है। अक्सर पायलट को लेकर बयान देने वाले हनुमान बेनीवाल घड़साना में आरएलपी की जन हुंकार रैली में भी नहीं चूके।
दरअलस, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 जीतने के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अशोक गहलोत को तीसरी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया था जबकि तत्कालीन पीसीसी चीफ सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री का पद मिला था।
सत्ता कांग्रेस के हाथ में आने के साथ ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी खींचतान शुरू हो गई थी, जो साल 2020 में खुलकर सामने आ गई। सचिन पायलट अपने समर्थक विधायक के साथ मानेसर की होटल में आ गए थे।
Recommended Video
उस समय अशोक गहलोत सरकार गिरते-गिरते बची। हालांकि आलाकमान ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। सचिन पायलट को डिप्टी सीएम व पीसीसी चीफ दोनों पद गंवाने पड़े। इसके बाद भी गहलोत-पायलट के बीच सियासी रिश्ते नहीं सुधरे।

अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। इससे पहले सचिन पायलट अपनी अलग ही राह पर चल रहे हैं। कभी सत्ता के खिलाफ धरना तो कभी पैदल मार्च निकाल रहे हैं। ऐसे में भाजपा व आरएलपी भी पायलट-गहलोत के सियासी खींचतान में बयानों की बाण चलाने से नहीं चूक रही।
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल तो सचिन पायलट को उनकी पार्टी में आने का ऑफर तक दे चुके हैं। अपने बयानों से भी सचिन पायलट को अशोक गहलोत के खिलाफ उकसाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। हालांकि सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।












Click it and Unblock the Notifications