Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने छोड़ी विधायकी, अब भाई या पत्नी में से किसे लड़वाएंगे खींवसर उपचुनाव?
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद बन गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा को हराया है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को अपने विधायक पद से त्यागपत्र सौंपा। अब 24 जून को नागौर सांसद पद की शपथ लेंगे।

मीडिया से बातचीत में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देश में ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। सांसद पद की शपथ लेने के साथ ही नीट परीक्षा को रद्द कराने का प्रयास करूंगा। उसके बाद अग्निवीर और राजस्थान के लंबित मुद्दे संसद में उठाऊंगा।
हनुमान बेनीवाल ने यह भी कि जब कोई विधायक सांसद बन जाता है तो उसे विधानसभा व लोकसभा दोनों का सदस्य बना रहने का अधिकार होना चाहिए। ऐसा अमेरिका में होता है तो भारत में क्यों नहीं?
बता दें कि हनुमान बेनीवाल के इस्तीफे के बाद खींवसर सीट खाली हो जाएगी तो अब उपचुनाव होंगे। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था। तब बेनीवाल ने अपने भाई नारायण बेनीवाल को उपचुनाव में उतारा और विधायक बनाया। इस बार हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल के उपचुनाव को लेकर चर्चा है।
उल्लेखनीय है कि साल 2019 का नागौर लोकसभा चुनाव हनुमान बेनीवाल ने भाजपा से गठबंधन करके चुनाव लड़ा और पहली बार सांसद बने। अबकी बार इंडिया गठबंधन में शामिल होकर सांसद बने। दोनों ही बार ज्योति मिर्धा को हराया है।












Click it and Unblock the Notifications