RLP List Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान चुनाव 2023 के लिए जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची
RLP Candidate List Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने बीती रात उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर सात उम्मीदवार उतारे हैं।
RLP Candidate Name in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। इस समय नामांकन प्रक्रिया व उम्मीदवारों की सूची जारी होने का सिलसिला चल रहा है।
इस बीच नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने राजस्थान में बीती रात अपने पार्टी के उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट (Rajasthan RLP Candidate List) जारी कर दी है, जिसमें 7 दावेदारों को मैदान में उतारा गया है।

आरएलपी ने लोहावट सीट से सत्यनारायण विश्नोई, बिलाड़ा सीट से जगदीश कडेला, लूणी सीट से बद्रीलाल प्रजापत, डूंगरगढ़ सीट से विदेक माचरा, पीलीबंगा सीट से सुनील नायक, अजमेर दक्षिण सीट से परमेश्वर लाल कटारा और अजमेर उत्तर सीट से हरिराम कोडवानी को टिकट दिया है।
बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आरएलपी अब तक कुल 36 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पिछले दिनों ही आजाद समाज पार्टी के साथ आरएलपी ने राजस्थान चुनाव के लिए गठबंधन किया था।












Click it and Unblock the Notifications