Hanuman Beniwal: क्या इंडिया गठबंधन को सता रहा हनुमान बेनीवाल की बगावत का डर? कांग्रेस ने उठाया ये कदम
Hanuman Beniwal News: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए एक बार फिर मोदी सरकार बनाने और इंडिया गठबंधन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने की तैयारियों में लगा हुआ है।
इस बीच राजस्थान के नागौर से चुने गए हनुमान बेनीवाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे इंडिया गठबंधन से बगावत करने वाले हैं? हालांकि खुद बेनीवाल स्पष्ट कर चुके हैं कि वे एनडीए में नहीं जाएंगे, मगर सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है।

मीडिया से बातचीत में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उनके पास मल्लिकार्जुन खड़गे का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि वे उनको बैठक में बुलाना भूल गए थे। आगे से सभी बैठकों में उनको भी बुलाया जाएगा।
हनुमान बेनीवाल के पास खड़गे का कॉल आने से पहले उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा था कि एक व चार जून को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में उनको यह कहकर नहीं बुलाया गया कि उनकी पार्टी छोटी है। इस बात को बेनीवाल ने अपना अपमान माना।
बेनीवाल के इस बयान के आधार पर सियासी गलियारों में उनकी बगावत को लेकर चर्चा हो रही थी। इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाने से नाराज नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बातचीत की। शनिवार को दिल्ली में मीडिया से वेणुगोपाल ने कहा कि मैंने बेनीवाल से बात की है, वे खुश हैं, सब ठीक है।
राजस्थान तक से बातचीत में बेनीवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम से हुई बैठकों में नहीं बुलाया गया। फिर खड़गे जी का कॉल आया। जीत पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मोहन प्रकाश, गहलोत, मुकुल वासनिक समेत कई नेताओं ने फोन कर बधाई दी। बेनीवाल बोले कि एनडीए में किसी सूरत में नहीं जाऊंगा। एनडीए तो छोड़कर इंडिया गठबंधन में आया हूं।












Click it and Unblock the Notifications