राजस्थान: आरक्षण की मांग को लेकर 15 मई से फिर सड़कों पर उतरेगा गुर्जर समाज
जयपुर। राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर गुर्जर समाज सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहा है। आरक्षण संघर्ष समिति के मुखिया कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि गुर्जर समाज को पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया तो 15 मई से बयाना से आंदोलन शुरु होगा। गुर्जर समाज के लोगों को सरकार पर आरक्षण की मांग पर दबाव बनाने के लिए 15 मई को 'पीलू का पुरा' में आयोजित महापड़ाव में शामिल होने का अह्वान किया गया है।

गुर्जर संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने मीडिया को जनकारी देते हुए बताया कि, वर्तमान में गुर्जर समाज को अति पिछड़ा वर्ग के तहत केवल एक फीसदी का आरक्षण मिल रहा है, लेकिन हमारी मांग है कि गुर्जर और अन्य जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग की तरह पांच प्रतिशत का आरक्षण दिया जाए। हिम्मत सिंह ने कहा कि, आंदोलन में समाज के लोगों को जुटाने के लिए सोमवार से ही समाज के नेता गांव-गांव का दौरा करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, बैठक में गुर्जर नेताओं द्वारा आरक्षण को लेकर राजस्थान सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर काफी विरोध किया गया। मांग को लेकर कोई विशेष कदम नहीं उठाए जाने से नाराज होकर एक बार फिर आंदोलन करने का फैसला लिया गया। सिंह ने बताया सरकार ने हमें आरक्षण दिलाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किये। जो बिल खारिज हुआ, उस पर रिवीजन याचिका भी दायर नहीं की गई।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications