Ground Report: अलवर में ऑटो चालकों ने कांग्रेस-भाजपा को क्यों ले लिया आड़े हाथों ?

Lok Sabha Election: राजस्थान के अलवर में वन इंडिया डॉट कॉम की टीम ने लोकसभा चुनावों को लेकर ऑटो चालकों से बातचीत की। इस दौरान ऑटो चालकों ने पिछले 10 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा से लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा।

ground-report-from-alwar-rajasthan-congresss-paper-leak-or-modis-employment-whose-wave-is-it

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर छिड़े सियासी संग्राम में नेताओं की जुबानी जंग को हर कोई चुटकियां लेकर सुन और देख रहा है। लेकिन इन लोकसभा सीटों पर आमजन की पीड़ा क्या है ? यह सिर्फ आप तक पहुंचा रहा वन इंडिया डॉट कॉम।

आज हमारी टीम ने अलवर शहर के बस स्टैंड पर सूर्य की पहली किरण उदय होने से लेकर चांद की चांदनी तक इलाके के चप्पे तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाले ऑटों चालकों से बातचीत की। हमने जानने की कोशिश की आखिर इस बार किस नेता को मंजिल तक पहुंचाएंगे।

Recommended Video

      Ground Report: अलवर में ऑटो चालकों ने कांग्रेस-भाजपा को क्यों ले लिया आड़े हाथों ?

      ऑटो चालकों ने कांग्रेस सरकार में हुए पेपर लीक के मामलों को लेकर पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को जमकर घेरा और यहां तक कहा कि आज हमारे बेटे भी सरकारी नौकरी में होते । लेकिन पेपर लीक ने पूंजिपतियों को नौकरियां दे दी और हमारे गरीब बच्चे घरों में बैठे है।

      इसके साथ ही मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में एक भी सरकारी नौकरी किसी को नौकरी नहीं दी।

      इसके साथ ही इलाके की मूलभूत समस्याओं को लेकर भी ऑटों चालकों ने जमकर खरी खोटी सुनाई । चालकों ने यहां तक कहा कि शहर में सड़क कम गड्डडे ज्यादा है। पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है । कई दिन-दिन तक पानी नहीं आता है।

      प्रधानमंत्री आवास योजना में भी कई गरीब परिवारों को आवास तक नहीं मिलने का दावा किया। इस बार लहर को लेकर सवाल पूछा तो तपाक से बोला कि कांग्रेस ने ही ऐसी योजनाएं दी जिससे गरीब को मजबूती हुई। कांग्रेस के राज कई सुविधाएं मिली है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+