झुंझुनूं में हत्या : दूल्हे के भाई ने चाकू मारकर ली जीजा की जान, पहले से ही चल रही थी अनबन
झुंझुनूं, 4 दिसम्बर। राजस्थान के झुंझुनूं शहर के मोहलला मुगलान में साले ने चाकू से वार करके जीजा की हत्या कर दी। इनके परिवार में शादी समारोह है। वारदात की वजह से शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया।

मीडिया से बातचीत में झुंझुनूं कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र देवड़ा ने मित्तल कॉलोनी निवासी नासिर हुसैन अपने छोटे साले की शादी में मोहल्ला मुगलान आया हुआ था। उसकी पहले से ही अपने बड़े साले रहीम से अनबन चल रही थी। शादी को लेकर घर वाले नासिर को मना करके लेकर आए थे।
शुक्रवार सुबह जब बारात रवाना होने थी। तब साले रहीम और जीजा नासिर में झगड़ा हो गया। रहीम ने अपने जीजा नासिर को चाकू मार दिया। गंभीर हालात में नासिर को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार जीजा नासिर और साले रहीम के बीच काफी दिनों से अनबन थी। यही कारण था कि नासिर अपने छोटे साले की शादी में शामिल नहीं होना चाह रहा था, लेकिन परिवार के लोगों ने मान मनुहार कर नासिर को मनाया और शादी में लेकर आए। शादी में आते ही दोनों में फिर झगड़ा हो गया और तैश में आए साले रहीम ने जीजा नासिर को चाकू घोंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications