Rajasthan: बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, लोग देखते रह गए अनूठी बारात
राजस्थान के पाली जिले में नयागांव से कराडी तक अनूठी बैलगाड़ी वाली बारात निकली। सजी-धजी बैलगाड़ियों पर बारात को लोग देखते रह गए।

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। कोई हेलीकॉप्टर में सवार होकर दुल्हनिया लाने पहुंचता है तो किसी की बारात शादी अंदाज में जाती है।
अनूठी बारात राजस्थान के पाली जिले के गांव नयागांव से कराडी तक निकली है। दूल्हा और बाराती बैलगाड़ियों पर विवाह स्थल तक पहुंचे।
जानकारी के अनुसार पाली जिले की ग्राम पंचायत कराडी के पास नयागांव निवासी सेसाराम चौधरी ने अपनी शादी में पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर जाने का फैसला लिया।
इस अनोखी बारात के लिए कई बैलगाड़ियों को विशेष रंग में रंगा और बैलों के गले में घुंघरू पहचान गए। बैलगाड़ी के आगे-पीछे बैनर पर लिखा कि 'नयागांव से कराडी तक बैलगाड़ी में बारात जाएगी'












Click it and Unblock the Notifications