डोटासरा का दावा: हीट वेव से हुई मौतें छुपा रही राजस्थान सरकार, रोजाना 20-25 से ज्यादा शव अस्पताल में आ रहे
राजस्थान में गर्मी की इस सीजन में मई माह में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने के साथ ही हीट वेव से लगातार मौतें भी रही हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल शर्मा पर मौतों का संख्या छुपाने का आरोप लगाया है।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया है कि भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रबंधन में भजनलाल शर्मा पूरी तरह विफल रही है। भाजपा सरकार अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुआवजा देने से बचने के लिए मौतों की संख्या छिपा रही है।

डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दावा किया है कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पतमाल के मुर्दाघर में करीब 40 शव पड़े हैं, जो हीट वेव से मरने वालों के हैं।
एसएमएस अस्पताल में रोजाना 20-25 अज्ञात के लोगों के शव मुर्दाघर में पहुंच रहे हैं। भजनलाल सरकार मुआवजा देने से बचने के लिए मौत के अलग-अलग कारण बताकर तीन दिन में ही पोस्टमार्टम करके मामलों को निपटा रही है।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अज्ञात शव की शिनाख्त, पुलिस कार्रवाई, परिवार को तलाशने और उसकी समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया में करीब 7 दिन लग जाते हैं। यह सारी प्रक्रिया अपनाने के बाद ही अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया जाता है जबकि जयपुर के एमएसएस में तीन दिन में अज्ञात डेड बॉडी को डिस्पोज किया जा रहा है।
गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप है कि राजस्थान के सबसे बड़ी अस्पताल एसएमएस में हीट वेव से मरकर पहुंचने वालों की स्थिति व आंकड़े भयावह और चिंताजनक है। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार सिर्फ 5 लोगों की हीट वेव से मौत बता रही है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में हीट वेव से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। एमएमएस अस्पताल के ये ही हालात हैं तो बाकी अस्पतालों का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications