भारत बंद को लेकर हाई अलर्ट पर सरकार, कई जिलों में इंटरनेट बंद स्कूलों की भी छुट्टी

Bharat Bandh Rajasthan Update: आज देश में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में क्रीमीलेयर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एससी-एसटी संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। सुबह से ही राजस्थान में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

भारत बंद को लेकर राजस्थान में सरकार, पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। राजधानी जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर,करौली सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद की गई है।

ऐतिहातन कई जिलों में कोचिंग व स्कूल और आंगनबाड़ी के साथ-साथ हॉस्टल्स तक को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

government-on-high-alert-regarding-bharat-bandh-internet-closed-in-many-districts-schools-closed-t

आज 21 अगस्त को भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित होने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं भी अस्थाई रूप से बंद की गई है।

Recommended Video

    भारत बंद को लेकर हाई अलर्ट पर सरकार,कई जिलों में इंटरनेट बंद स्कूलों की भी छुट्टी

    भरतपुर कलेक्टर ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है।

    भरतपुर कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भ्रामक जानकारी को सोशल मीडिया पर फैलने से रोकने के लिए 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित रहेंगी।

    आज 21 अगस्त को भारत बन्द के ऐलान के बाद सरहदीं जिले जैसलमेर में भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नैनाराम जाणी ने अवकाश के आंदेश जारी किए है।

    टोंक जिले में भी भारत बंद को लेकर जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कोचिंग, लाइब्रेरी हॉस्टल, आंगनबाड़ी, कॉलेज की छुट्टी घोषित की है।

    राजधानी जयपुर से लेकर दौसा, करौली, भरतपुर, सवाईमाधोपुर,टोंक, बूंदी, कोटा, अजमेर सहित प्रदेश के सभी जिलों में भारत बंद का सुबह से व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान पथ परिवहन निगम की बसें का संचालन भी प्रदेश में आज प्रभावित है।

    कई जिलों में रोडवेज बसों का आज परिवहन बंद किया गया है। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से निगम को हिदायत भी दी गई है कि बसों के संचालन के दौरान संवेदनशील इलाकों में ना रहे। रोडवेज बसों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा रखे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+