'भाजपा का अच्छा काम, भूला नहीं राजस्थान', पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा का अच्छा काम, भूला नहीं राजस्थान। राजस्थान में हर ग्राम पंचायत पर उच्च माध्यमिक विद्यालय हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हमने 6500 स्कूलों को अपग्रेड किया है।
साथ ही शिक्षकों की कमी को पूरा कर वहां कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, दूध सहित भोजन की उत्तम व्यवस्था की। जिससे विद्यालयों में नामांकन व परिणाम तो बढ़ा ही, शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान 26वें से दूसरे स्थान पर भी आ गया था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: CM अशोक गहलोत ने प्रदेश वासियों को संकल्प वाली दीपावली की दी हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications