Rajasthan: बीसलपुर बांध से खुशखबरी, आज मंत्री सुरेश रावत खोलेंगे गेट
Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले से बड़ी खुशखबरी आ रही है। जयपुर,टोंक, दौसा और अजमेर सहित कई जिलों की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध अपनी भराव क्षमता को पूरी कर चुका है। अब से थोड़ी ही देर में बांध के गेट खोलने की तैयारियां पूरी हो चुकी है।
जल संशाधन विभाग के मंत्री सुरेश सिंह रावत तीर्थराज पुष्कर से पवित्र जल लेकर आएंगे और गोकर्णेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना कर थोड़ी ही देर में बीसलपुर के गेट खुले जाएंगे। आपकों बता दे कि बांध का जलस्तर 315.50 आरएल मीटर पहुंच गया है। ऐसे में बांध पर गेट खोलने के तमाम इंतजाम पूरे कर लिए गए है।
बीसलपुर बांध की पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। बांध पर सायरन बजाकर लगातार मुनादी की जा रही है। अमूमन गेट खोलने से 2 से 3 घंटे पहले सायरन बजाया जाता है।

Recommended Video
जानकार सूत्रों की माने तो ऐसे में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत बीसलपुर बांध पहुंच रहे है। रावत अपने साथ तीर्थराज पुष्कर का जल ला रहे है।
बीसलपुर बांध के खोले जाएंगे गेट pic.twitter.com/hUcxT9lNXk
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 6, 2024
तीर्थराज पुष्कर के जल से बीसलपुर में गोकर्णेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे। साथ ही बांध के सातवीं बार गेट खुलने के साक्षी बनेंगे। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय त्यागी भी मौजूद रहेंगे। सुबह 10 से 11 बजे के बीच में बांध गेट खोले जा सकते है।
भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बीसलपुर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गुरुवार को त्रिवेणी नदी का जलस्तर 4 मीटर से ऊपर पहुंच गया, जिससे बांध में पानी की आवक भी बढ़ गई है। बांध के गेट आज खोले जाने की संभावना है। यह स्थिति इलाके में बाढ़ की आशंका को और बढ़ा रही है।
इस सीजन ने मानसून के इतिहास में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। 1 जून से 5 सितंबर तक राजस्थान में औसतन 607.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले 13 सालों में सबसे अधिक है। 2011 से 2023 तक औसतन बारिश 435.6 मिमी रही थी।












Click it and Unblock the Notifications