पाली में गोल्डन मैन नारायण सिंह की हत्या, शरीर पर पहने एक किलो सोने के आभूषण गायब
पाली। राजस्थान के पाली जिले में गोल्डन मैन नारायण सिंह चौधरी की हत्या कर दी गई है। उनका शव चंडावल के पास एक बावड़ी में पड़ा मिला है। हत्या किसने की इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मूलरूप से बिलाड़ा निवासी वकील नारायण सिंह चौधरी को गोल्डन मैन इसलिए कहा जाता था, क्योंकि ये अपने शरीर पर हमेशा एक किलोग्राम सोने के आभूषण पहना करते थे। प्रोपर्टी का काम करते थे।

शाम तक हो सकता है नारायण हत्याकांड का खुलासा
सूचना पाकर पहुंची पाली जिले की सोजत पुलिस ने शव को बावड़ी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले के पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शाम तक नारायण सिंह हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

नैनो कार में सवार होकर निकले थे घर से
सीओ सोजत सिटी डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट दी कि नारायण सिंह बुधवार दोपहर को अपनी नैनो कार में सवार होकर घर से निकले थे। घर से निकलते समय हमेशा की तरह इनके शरीर एक किलो से अधिक सोने के आभूषण थे। सिंह ने मारवाड़ी साफा भी पहन रखा था।

छितरिया के पास जलती मिली नैनो कार
परिजनों को सूचना मिली कि सिंह नैनो कार छितरिया के पास जलती हुई मिली, लेकिन नारायण सिंह उसमें नहीं थे। साथ ही उनका फोन भी चालू था। फोन पर रिंग जा रही थी। परिजनों को नारायण सिंह का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पाली जिले के जैतारण पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी।

शरीर से आभूषण गायब
गुरुवार को इत्तला मिली कि सोजत पुलिस थाना क्षेत्र के चंडावल के पास बावड़ी के किसी का शव पड़ा है। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त नारायण सिंह के रूप में हुई। नारायण सिंह के शरीर पर सोने के आभूषण नहीं थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सोने के आभूषणों के लिए उनकी हत्या की है। शरीर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications