Rajasthan: सिरोही के माउंट आबू में पानी के तेज बहाव में फंसी बकरियों का देशी जुगाड़ से रेस्क्यू, देखिए VIDEO
Rajasthan News: प्रदेश में मानसून की बारिश और उससे पैदा आफत के हालातों की ऐसी तस्वीरें शायद पहले कभी नहीं देखी होगी।
बारिश, बाढ़ और आफत लेकिन ऐसी आफत कि गांव पानी में डूब जाए, आमजन काल का ग्रास बन जाएं ऐसे हालात सालों बाद राजस्थान में देखने को मिल रहे है।
आज भी सिरोही जिले में लगातार बारिश के बाद नदी मे पानी के तेज उफान की ऐसी तस्वीरें सामने आई कि हर कोई हैरत में पड़ गया। हुआ ऐसा कि जंगल में बकरियां चराने गए थे लेकिन नदीं में पानी के तेज बहाव के बीच ऐसे फंसे की फिर रेस्क्यू के लिए ग्रामीणों और चरवाहों ने गजब की तरकीब अपनाई।

दरअसल सिरोही जिले में लगातार बारिश के चलते हिल स्टेशन माउंट आबू की नदी में पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है। माउंट आबू के पहाड़ों में हो रही बारिश से आसपास के गांवों में नदी रपट पर पानी का बहाव बढ़ गया है।
सिरोही जिले के मीरपुर में देवासी समाज के का लोग बकरी चराने मीरपुर नदी के दूसरी तरफ जंगल में अपनी बकरियां चलाने गए थे। माउंट आबू में हो रही मूसलाधार बारिश से मीरपुर नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जिससे बकरियों के बहने का खतरा बढ़ गया।
खुमानसिंह ने बताया कि बकरियों के नदी के पानी में फंसने की जानकारी मिली तो ग्रामीण नदी पर पहुंचे और पानी के तेज बहाव में अपनी जान जोखिम में डालकर मानव श्रृंखला बनाई और नदी में एक चैन बनाकर एक-एक बकरी को सावधानी से निकाला गया।
राजस्थान में बकरियों का रेस्क्यू ! pic.twitter.com/YzF1F6gpbo
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 29, 2024
बकरियों के बचाने को लेकर किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हर कोई इस वीडियो को शेयर और पोस्ट कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications