दो बच्चों की मां रात को प्रेमी से मिलने पहाड़ियों में गई, नहीं लौट पाई जिंदा
karauli News, करौली। राजस्थान के करौली जिले की मासलपुर तहसील में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंचकर खुद ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

दरअसल, मासलपुर छेड़कापुरा गांव के रहने वाले युवक शेर सिंह का गांव की विवाहित महिला रीना से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। मृतका के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि महिला रीना युवक शेर सिंह पर साथ रहने और किसी अन्य महिला से शादी नहीं करने का दबाव बना रही थी।
इसके बाद शेरसिंह ने रीना को मिलने के बहाने बीती रात को गांव से बाहर पहाड़ियों पर बुलाया, जहां शेर सिंह ने रीना की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक शेर सिंह ने मासलपुर थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
महिला की हत्या की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासलपुर श्रवण पाठक ने बताया कि मृतका के शव को करौली चिकित्सालय की मोर्चरी रखवाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications