प्रेमी-प्रेमिका जंगल में पकड़े गए तो वहां हो रहे बवाल को देख प्रेमिका कुएं में कूदी
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बीते माह अपने प्रेमी को पिटता देख कुएं में प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना भरतपुर जिले के भुसावर थाना के एक गांव की है। जहां एक युवती से मिलने उसका प्रेमी करौली जिले से आया था। जंगल में यह प्रेमी जोड़ा मिल ही रहा था कि पता लगने पर ग्रामीणों ने इनको पकड़ लिया।

प्रेमी युवक संतोष जाट की पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को ग्रामीणों के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई, लेकिन ग्रामीण उसके साथ मारपीट करते रहे। यह सब देख युवती ने वहां स्थित गहरे कुएं में छलांग लगा दी। इस पर तुरंत रस्सी डालकर ग्रामीण नीचे कुएं में उतरे और युवती को घायलावस्था में बाहर निकाला। भुसावर पुलिस थाने के एएसआई श्याम बाबू ने बताया कि 11 जून की इस घटना के बाद से युवती को अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications