राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे गजल सम्राट जगजीत सिंह का जन्मदिन कल,यूं दे रहे श्रद्धांजलि
jagjeet brithday spl: दुनियाभर में अपनी मखमली आवाज का जादू बिखरने वाले गजल सम्राट जगजीत सिह का कल जन्मदिन है। राजस्थान में बच्चों ने किया याद।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पैदा हुए गजल सम्राट ने दुनिया भर में मखमली आवाज से अपनी पहचान बनाई और उन्हे प्रशंसक आज भी याद करते है।

गजल सम्राट जगजीत सिंह की गजलें ना केवल भारत में बल्कि भारतीय सीमाओं के बाहर विदेशों में भी खूब सुनी जाती है। अपनी मखमली आवाज से जगजीत सिंह ने दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलो में अपनी जगह बनाई।क्या बारां-
जब जगजीत सिंह गाते थे तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता था। कल आठ फरवरी को गजल सम्राट जगजीत सिंह का जन्मदिन है।
आपको बता दे कि जगजीत सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर में पैदा हुए और पले बढे। ऐसे में श्रीगंगानगर में जगजीत सिंह के जन्मदिन को ख़ास तरह से मनाया जा रहा है।
rajasthan news: गजह सम्राट जगजीत सिंह का जन्मदिन कल,यूं मना कर किया जा रहा याद,देखिए pic.twitter.com/GPmEa3aXVj
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 7, 2024
स्कूल में बनाया गया है ऑडिटोरियम
गजल सम्राट जगजीत सिंह की गजल गायकी से प्रभावित होकर श्रीगंगानगर के एक स्कूल में एक ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है जो जगजीत सिंह को समर्पित है।
इस ऑडिटोरियम में 150 से अधिक बच्चे गजल गायकी सीख रहे हैं। इस ऑडिटोरियम में आज विशेष रूप से सजावट की गयी और उन्हें याद किया गया।
स्कूल में संगीत की शिक्षा देने वाली टीचर शालिनी गुप्ता के अनुसार जिस प्रकार जगजीत सिंह ने श्रीगंगानगर और भारत का नाम रोशन किया वैसे ही उनका प्रयास है कि श्रीगंगानगर से और भी जगजीत सिंह निकले और इलाके का नाम रोशन करें।
इस दौरान स्कूल के बच्चों ने कुछ गजले भी सुनाई। बच्चों ने कहा कि गजल गायकी से उनकी संगीत की जानकारी बढ़ती है। साथ-साथ एक सुकून भी मिलता है। बच्चों ने कहा कि जगजीत सिंह की हर गजल के शब्दों का बहुत सूंदर अर्थ है।
स्मारक का भी किया जा रहा है निर्माण
श्रीगंगानगर के सिविल लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर G-25 में आज से ठीक 83 साल पहले गजल सम्राट जगजीत सिंह का जन्म हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी श्रीगंगानगर में ही हुई।
श्रीगंगानगर के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास G-25 को स्थानीय प्रशासन के द्वारा जगजीत सिंह मेमोरियल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां दो मंजिला जगजीत सिंह स्मारक भवन निर्माणाधीन है।
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद संगीत प्रेमियों को जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने का एक मुकाम उपलब्ध हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications