Who is Gemraram Meghwal: पाकिस्तान की जेल से छूटकर आया राजस्थान का लड़का गेमराराम मेघवाल कौन है?
Gemrarama Come back to India from Pakistan: पाकिस्तान में 28 माह रहकर सकुशल भारत लौटने वाला युवक गेमराराम मेघवाल राजस्थान के बाड़मेर के बिजराड़ पुलिस थाना इलाके के गांव कुम्हारों का टीबा का रहने वाला है।

Gemraram Return India from Pakistan: भारतीय युवक गेमराराम की पाकिस्तान से सकुशल वतन वापसी हुई है। गेमराराम मेघवाल पाकिस्तान के हैदराबाद की जेल में बंद था। बीते 28 माह से उसके परिजन लौट आने का इंतजार कर रहे थे। 14 फरवरी को गेमराराम वाघा बॉर्डर होते हुए हिंदुस्तान आया है। फिलहाल रेड क्रॉस सोसायटी के पास है। कल तक अपने घर पहुंचने की उम्मीद है।
Recommended Video


गेमरा राम मेघवाल बाड़मेर राजस्थान
गेमरा राम मेघवाल मूलरूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के बिजराड़ पुलिस थाना इलाके के गांव कुम्हारों का टीबा का रहने वाला है। गलती से भारत-पाकिस्तान सीमा लांघकर चला गया था। गेमराराम अवैध रूप से बॉर्डर लांघने के आरोप में हैदराबाद की जेल में सजा काट रहा था। सजा पूरी होने पर उसे रिहा कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी कर रहे थे प्रयास
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गेमरा राम मेघवाल की वापसी पर खुशी जताई है। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि वे लंबे समय से गेमराराम को पाकिस्तान से भारत लाने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसके लिए विदेश मंत्रालय व दूतावास से लंबे समय से सम्पर्क में था। इस संबंध में कई बार भी विदेश मंत्री से बात की थी।

प्यार में बदनामी के डर से चला गया पाकिस्ताान
राजस्थान का बाड़मेर भारत पाकिस्ताान सीमा पर बसा है। गेमरा राम मेघवाल का सीमावर्ती जिले बाड़मेर से पाकिस्तान पहुंचने की कहानी काफी दिलचस्प है। प्यार में बदनामी के डर से गेमरा राम मेघवाल बॉर्डर लांघ गया था, जिसे पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया और पाकिस्तान पुलिस के हवाले कर दिया था।

77 दिन बाद चला पाकिस्तान में है
गलती से पाकिस्तान की सीमा में घुसने के बाद पकड़े जाने पर परिजनों से उसका कोई सम्पर्क नहीं हुआ। परिजन उसकी खूब तलाश करते रहे। लापता होने के 77 दिन बाद पता चला कि वह पाकिस्तान में है। तब से ही परिजन उसकी सकुशल वतन वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार खत्म हो गया है।
पड़ोसी नाबालिग लड़की से मिलने आया
बताया जाता है कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगने पर स्कूल बंद हुई तो मजदूरी करने जोधपुर चला गया था। गेमरा राम मेघवाल का पड़ोसी की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह जोधपुर से 5 नवंबर को अपने गांव आया।
अपने घर जाने की बजाय प्रेमिका से मिलने से उसके घर चला गया। वहां लोगों को उसके आने का पता लगने पर वह बॉर्डर की तरफ भाग गया और तारबंदी फांदकर पाकिस्तान में घुस गया। फिर पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़कर जेल में डलवा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications