Rajasthan News: अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा की एक 'बधाई' से मची खलबली, लेकिन कैसे ?
Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को मोदी कैबिनेट 3.0 में कैबिनेट मंत्री बनने पर 'बधाई' दे एक बार फिर सियासी गलियारों में खलबली मचा दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में 72 केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें राजस्थान के भी तीन सांसदों को फिर मोदी कैबिनेट में शामिव होने का मौका मिला।

दूसरी बार मंत्री बने जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी मंत्री बनाया है। इसके बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी लोकेश शर्मा उन्हें बधाई देकर सियासत बढ़ा दी है।
रविवार 9 जून की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 72 केंद्रीय मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें राजस्थान के चार सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव और भागीरथ चौधरी शामिल थे।
जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं और मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने हैं।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को मंत्री पद की शपथ लेते ही बधाई दे दी।
केंद्र सरकार में केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने पर गजेंद्र सिंह शेखावत जी आपको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, आशा है कि #Rajasthan विशेषकर #Jodhpur आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा... @gssjodhpur #ModiCabinet #NDAसरकार https://t.co/VlKXu1T4dj
— Lokesh Sharma (@_lokeshsharma) June 9, 2024
शेखावत को शुभकामनाएं देते हुए लोकेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राजस्थान विशेषकर जोधपुर के लिए आने वाला समय विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
राजस्थान के चार सांसदों को मोदी 3.0 में मंत्री बनने का अवसर मिला है लेकिन गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने केवल गजेंद्र सिंह शेखावत को मंत्री बनने की बधाई दी।
अन्य तीन मंत्रियों भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल और भागीरथ चौधरी को लोकेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बधाई नहीं दी है।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकेश शर्मा के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करा रखा है। जुलाई 2020 में गहलोत राज के दौरान हुए फोन टेप और कथित ऑडियो वायरल करने संबंधी केस दिल्ली क्राइम ब्रांच में दर्ज है।
ऐसे में लोकेश शर्मा की ओर से सिर्फ शेखावत को बधाई देने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि क्या गजेंद्र सिंह शेखावत इस केस में लोकेश शर्मा को माफ करने वाले हैं।
पिछले महीने लोकेश शर्मा जयपुर में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने फोन टैपिंग मामले का पूरा ठीकरा पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सिर फोड़ा।
लोकेश शर्मा ने कहा कि उन्हें फोन टैपिंग केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो आदेश दिया गया। ओएसडी होने के नाते उसे पूरा किया।
लोकेश शर्मा ने साफ साफ कहा था कि जो ऑडियो टेप उन्होंने मीडिया को सर्कुलेट किए थे। वह तीनों ऑडियो क्लिप तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें पेन ड्राइव में दी थी।
पेन ड्राइव देकर यह आदेश दिया कि यह खबर मीडिया में भेज दो। लोकेश के मुताबिक उन्होंने सिर्फ सीएम के आदेशों की पालना की लेकिन अब फोन टैपिंग केस में वे अकेले ही फंसते जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications