Gautam Kumawat: कभी स्‍कूल नहीं दे रहा था प्रवेश, आज पुलिस व खुफिया एजेंसी लेती हैं इनकी सेवाएं

Cyber Expert Gautam Kumawat: एथिकल हैकर व साइबर एक्‍सपर्ट गौतम कुमावत राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी के रहने वाले हैं। वर्तमान में जयपुर में रहते हैं।

Gautam Kumawat cyber security expert: कहते हैं कि आपके साथ हुई कोई घटना आपका कॅरियर बना भी सकती है। ऐसा ही कुछ राजस्‍थान झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ तहसील के गांव कुम्‍हारों का बास निवासी गौतम कुमावत के साथ हुआ। एक घटना ने गौतम को एथिकल हैकर व साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट बना दिया।

Gautam Kumawat

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में गौतम कुमावत ने बताया कि साल 2016 में उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। तब गौतम की उम्र महज 16 साल थी। फेसबुक अकाउंट हैक होने की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने कोई मदद नहीं की। खुद पुलिस साइबर सिक्‍योरिटी में एक्‍सपर्ट नहीं थी।

ऐसे में मायूस लौटे गौतम ने अपने दम पर ही केस सॉल्‍व करने की ठानी। कई घंटों तक साइबर सिक्‍योरिटी के बारे में पढ़ा। यूट्यूब पर वीडियो देखे। गौतम की मेहनत रंग लाई। पहले खुद का फेसबुक अकाउंट हैक होने का केस सॉल्‍व किया और फिर दुबारा पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस को इस तरह के केस सॉल्‍व का तरीका भी बताया। तब पुलिस ने गौतम का सम्‍मान किया। हौसला-अफजाई की।

इसके बाद गौतम ने एथिकल हैकर व साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट बनने की दिशा में कदम बढ़ाए। परिवार से ज्‍यादातर लोग विज्ञान संकान में स्‍नातक हैं। ऐसे में 47 प्रतिशत अंकों से 10वीं पास करके विज्ञान संकाय की 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए पहुंचे तो संस्‍था प्रधान ये बोले कि इतने कम नंबर आए हैं। साइंस की बजाय आर्टस की पढ़ाई करो।

Gautam Kumawat

हालांकि बाद में गौतम को 11वीं कक्षा में साइंस संकाय में एडमिशन मिल गया और इन्‍होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट बनने में भी सफलता हासिल की। कामयाबी का अंदाजा इस बात से लगाइए कि एक दिन उसी स्‍कूल में गौतम कुमावत को बतौर साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट इनवाइट किया गया।

17 साल की उम्र से दे रहे ट्रेनिंग

झुंझुनूं जिले के पिलानी में 9 दिसम्‍बर 1995 को जन्‍मे गौतम कुमावत ने महज 17 साल की उम्र में विभिन्‍न एमएनसी, कई राज्‍यों की पुलिस, भारतीय सेना, सीबीआई व ईडी जैसी जगहों पर साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन में ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया था। यहीं नहीं बल्कि वर्तमान में गौतम कुमावत विदेशों में भी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे हैं।

गौतम कुमावत का हुआ सम्‍मान

गौतम कुमावत के काम का कई जगहों पर सम्‍मान हो चुका है। साल 2019 में इन्‍हें कर्मवीर चक्र पुरस्‍कार और आईएक्‍स कर्मवीर ग्‍लोबल यंग लीडर्स फैलोशिप से सम्‍मानित किया गया। साल 2018 में सेंटर फॉर पीस स्‍टडीज, श्रीलंका और पीस रिसर्च एंड डवलपमेंट फाउंडेशन ने यूथ इंस्पिरेशन अवार्ड से नवाजा।

खुद की कंपनी खोल ली

गौतम कुमावत ने साल 2018 में हैकिंग फ्लिक्स नाम खुद की कंपनी खोल ली, जो वर्तमान में 500 से ज्‍यादा फॉचर्यन कंपनियों के बिजनेस को साइबर अटैक से बचाने में मदद करती है। कंपनी की वर्तमान वैल्‍यू 100 करोड़ रुपए है। साइबर क्राइम के लिए अवेयरनेस सेशन भी आयोजित करती है। गौतम 162 देशों में 1 लाख से ज्‍यादा लोगों को एथिकल हैकिंग, कंप्‍यूटर फॉरेंसिक, डार्कनेट जैसे विषयों पर ट्रेनिंग दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+