Rajasthan: सवाईमाधोर में रणथंभौर नेशनल पार्क के खुले गेट, आज से शुरू हुई टाइगर सफारी
Rajasthan Ranthambore National Park: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर नेशनल पार्क के गेट तीन महीने के लम्बे इंतजार के बाद आज खुल गए है।
रणथम्भौर नेशनल पार्क के गेट खुलने के साथ ही देशी और विदेशी मेहमानों का राजस्थान परम्परा के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने हरी झंड़ी देकर टाइगर सफारी का आगाज भी किया।
रणथंभौर नेशनल पार्क के मुख्य द्वार गणेश धाम पर विधिवत रूप से नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ करते हुए रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर. ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक वाहनों को नेशनल पार्क भ्रमण के लिए प्रवेश दिया।

आज से नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के साथ वन्य जीव सप्ताह का भी शुभारंभ किया गया है। नए पर्यटन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर देशी तथा विदेशी पर्यटकों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उसके बाद वन भ्रमण पर भेजा गया।
मुख्य वन सरंक्षक अनूप के. आर. ने बताया कि तीन महिने के दौरान हमने नेशनल पार्क को काफी अच्छी तरह से सजाया गया है। जंगल के अधिकांश रास्तों को दुरूस्त किया गया है। लेकिन जोन नम्बर 5 के रास्ते अधिक खराब होने की वजह से फिलहाल बंद किया गया है।
वहीं आज से वन्य जीव सप्ताह का भी आगाज किया गया है। इस पूरा एक सप्ताह के लिए प्रोग्राम तैयार किया गया है। स्कूली बच्चों, कॉलेज स्टूडेंट और आम लोगों के माध्यम से वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए संदेश पहुंचाने का अलग-अलग कार्यक्रम तय किया गया है।
पर्यटकों का उत्साह भी इस अवसर पर देखने लायक था। रणथंभौर नेशनल पार्क की प्रथम पारी में ही पर्यटक वाहन पर्यटकों से लबरेज दिखाई दिए। मानसून के मौसम में हर साल तीन माह के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क बंद रखा जाता है। इस बार भी तीन माह के लिए नेशनल पार्क पूरी तरह से बंद था।
आज पर्यटकों के भ्रमण के लिए नेशनल पार्क के द्वारा खोल दिए गए हैं। बारिश अधिक होने के कारण जंगल के रास्ते खराब हो गए थे। जिन्हें दुरुस्त कर पर्यटकों को वन भ्रमण के लिए भेजा गया है।
वन भ्रमण शुरू किए जाने के बावजूद भी जोन नंबर पांच पर पर्यटकों का प्रवेश निषेध रखा गया है। नेशनल पार्क का जोन नंबर 5 पूरी तरह से खराब बताया जा रहा है। ऐसे में ट्रैक के समूचे दुरुस्तीकरण के पश्चात ही जोन नंबर पांच पर पर्यटकों को भेजा जा सकेगा।
वन्य जीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आज स्कूली विद्यार्थियों को भी केंटर में नेशनल पार्क भ्रमण के लिए भेजा गया। बच्चों में भी टाइगर की एक झलक देखने का उत्साह जबरदस्त नजर आया।












Click it and Unblock the Notifications