Who Was Gangster Kuldeep Jaghina: कभी गहलोत के मंत्री ने करवाया सरेंडर, अब बस में किसने की हत्‍या?

Kuldeep Jaghina भाजपा नेता Kripal Singh Jaghina की हत्‍या का आरोपी था। राजस्‍थान के भरतपुर में 12 जुलाई 2023 गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना की रोडवेज बस में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।

राजस्‍थान के भरतपुर में भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्‍याकांड 12 जुलाई 2023 को उस वक्‍त फिर सुर्खियों में आ गया जब मुख्‍य आरोपी गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।

गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना को पुलिस रोडवेज बस में बैठाकर सेंटल जेल जयपुर से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। रास्‍ते में अमोली टोल प्‍लाजा के पास बस में सवार हुए बदमाशों ने कुलदीप जघीना को गोलियों से भून दिया।

Gangster Kuldeep Jaghina Bharatpur

कौन था गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना?

  • गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना राजस्‍थान की भरतपुर जिले के उद्योग नगर पुलिस थाना इलाके के गांव जघीना का रहने वाला था।
  • गांव जघीना के ही रहने वाले भाजपा नेता व जमीन कारोबारी कृपाल सिंह जघीना से उसका विवाद चल रहा था।
  • 4 सितंबर 2022 को कृपाल सिंह अपनी कार से भरतपुर सर्किट हाउसे से घर जा रहे थे।
  • कुलदीप जघीना ने अपने साथियों के साथ मिलकर कृपाल सिंह की हत्‍या कर दी थी। वारदात के बाद फरार कुलदीप को पुलिस एमपी से पकड़ा था।
Gangster Kuldeep Jagheena

कुलदीप जघीना की हत्‍या कैसे हुई?

12 जुलाई 2023 को चालानी गाड़ी हार्डकोर अपराधी कुलदीप जघीना व उसके साथ विजयपाल को रोडवेज बस में बैठाकर भरतपुर कोर्ट लेकर आ रही थी। दोपहर 12 बजे रास्‍ते में बस जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर अमोली टोल प्‍लाजा के पास रुकी तो कुछ बदमाश बस में सवार हुए और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 15 राउंड फायर किया। गोली लगने से कुलदीप जघीना की मौत हो गई और साथी विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दो यात्रियों के भी गोली लगने की खबर है।

कुलदीप जघीना की हत्‍या के आरोपी कौन हैं?

जी न्‍यूज की खबर के अनुसार कुलदीप जघीना की हत्या का आरोप बबलू मालीपुरा, सौरभ, विष्णु जाट और धर्मराज पर लगा है। भरतपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को पकड़ लिया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। चारों आरोपियों को अस्‍पताल ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+