राजस्थान में यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, बनाए अश्लील वीडियो
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को एक यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर छात्रों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने का भी आरोप है।

डीएसपी मनराज मीणा ने बताया कि 2 मार्च को लालसोट पुलिस थाने में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी के साथ तीन लड़कों ने अश्लील फोटो या वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सागर निवासी छरेड़ा, दिलराज निवासी बोंली और अनुज उर्फ शंकर निवासी बामनवास के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया।
पुलिस जांच में पता चला कि तीनों आरोपी दौसा जिले के डीडवाना गांव स्थित श्याम यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, जो डीडवाना गांव में किराए का मकान लेकर रहते हैं। इन्होंने कभी पीड़िता के अश्लील वीडियो और तस्वीरें ले ली थी।












Click it and Unblock the Notifications