Rajasthan News: जयपुर के चंदवाजी में पलक झपकते ही मच गया कोहराम...जानिए इस बड़े हादसे की वजह

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर चंदवाजी के पास हुए इस हादसे में सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है।

दिल्ली-अजमेर हाईवे पर हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रेलर में घुस गई।

four-people-died-after-a-car-rammed-into-a-truck-parked-on-the-highway-in-chandwaji-jaipur

जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र के सेवड़ माता मंदिर के पास आज अल सुबह 5:30 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े।

।चंदवाजी एसएचओ सुगन सिंह राठौड़ ने बताया कि दिल्ली-अजमेर हाईवे पर सेवड माता मंदिर के पास एक ट्रेलर खराब होने के कारण तीसरी लेन में रोड की साइड खड़ा था। सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में घुस गई।

हादसे में पवन बुनकर (23) पुत्र बाबूलाल, सजना देवी (50) पत्नी लीलाराम बुनकर निवासी बुनकर मोहल्ला शाहपुरा, मोनिका (45) पत्नी बीरबल और कपुरी देवी (80) पत्नी फूलचन्द निवासी जोल्डी की ढाणी नीमकाथाना सीकर की मौत हो गई।

सुनील बुनकर (24) व पवन बुनकर (20) पुत्र शंकर लाल निवासी बुनकर मोहल्ला शाहपुरा और बीरबल बुनकर (45) पुत्र फूलचन्द निवासी जोल्डी की ढाणी नीमकाथाना सीकर घायल हो गए। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

कार में सवार होकर सभी बुटाटी धाम दर्शन करने गए थे। सोमवार सुबह घर लौटते समय सेवड़ माता मंदिर के पास उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे सभी लोगों को निम्स हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को साइड में हटवाया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।

हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों के साथ रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बेहाल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+