श्रीगंगानगर में चाय पीने के बाद 4 सदस्यों की तबीयत बिगड़ी, दादी-पोते की मौत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर के गांव 17 आरबी में चाय पीने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दादी पोते की मौत हो गई जबकि दो अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रीगंगानगर पुलिस की शुरुआती जांच में मामले को फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व विस्तृत जांच के बाद चल सकेगा।

 गांव 17 आरबी में मानसिंह के घर की घटना

गांव 17 आरबी में मानसिंह के घर की घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव 17 आरबी में मानसिंह के घर पर सोमवार सुबह चाय बनाई गई थी, जिसे परिवार के चार सदस्यों ने पी, जिनमें मानसिंह की मां प्रकाश कौर, पत्नी मनदीप, बेटी गगनदीप और बेटा रहमत शामिल है। चाय पीने के थोड़ी ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

प्रकाश कौर और रहमत को मृत घोषित कर दिया

प्रकाश कौर और रहमत को मृत घोषित कर दिया

सभी को तुरंत स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रकाश कौर और रहमत को मृत घोषित कर दिया जबकि मनदीप व गगनदीप को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर और अस्पताल पहुंची व जांच शुरू की।

चाय पीने के बाद तबीयत कैसे बिगड़ी?

चाय पीने के बाद तबीयत कैसे बिगड़ी?

बता दें कि मानसिंह दूरी करता था। परिवार के चार सदस्यों की चाय पीने के बाद तबीयत कैसे बिगड़ी। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फॉरेसिंक की टीम ने भी मौके से साक्ष्य उठाए हैं। यह मामला सिर्फ फूड पॉइजनिंग का है या कुछ और? इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है।

चाय के बर्तन में कोई जहरीला कीट गिर गया हो?

चाय के बर्तन में कोई जहरीला कीट गिर गया हो?

मीडिया से बातचीत में पुलिस का कहना है कि संभव है कि चाय के बर्तन में कोई जहरीला कीट गिर गया हो। इसके बाद सभी ने चाय पी हो और उनकी तबीयत बिगड़ गई हो। यह भी हो सकता है कि किसी ने परिवार के सदस्यों को कुछ मिलाकर खिलाया हो या फिर परिवार के लोगों ने सुसाइड की कोशिश की हो?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+