एक साथ उठी 4 भाइयों की अर्थी, सभी का एक साथ ही हुआ अंतिम संस्कार, रो पड़ा पूरा गोपालपुरा गांव

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ उपखण्ड के गांव गोपालपुरा स्थित डूंगर तलहटी में बनी खान में डूबे चार युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। चारों युवक एक ही परिवार के थे। रिश्ते में एक-दूसरे के भाई लगते थे।

Four brother of gopalpura churu drowned and funeral same time

चारों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी और एक साथ ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस पर पूरा गांव रो पड़ा। बाजार बंद रहे। हर गली मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हर कोई शोक में डूबे परिवार को ढांढ़स बंधाता दिखा।

Four brother of gopalpura churu drowned and funeral same time

जानकारी के अनुसार चारों भाई सोमवार दोपहर को खान में भरे पानी के पास टहल रहे थे। इस दौरान एक युवक की चप्पल पानी में गिर गई तो वह चप्पल निकालने के प्रयास में पानी में चला गया। उससे बचाते-बचाते शेष तीन भाई भी पानी में उतर गए और चारों पानी में डूब गए। आस-पास के लोगों का पता चला तो उनकी तलाश की गई।

स्थानीय लोगों, पुलिस, प्रशासन व बीकानेर से आई आपदा राहत की टीम ने शाम पांच बजे नरेन्द्रसिंह का शव निकाला। दूसरा शव गजेन्द्रसिंह का रात करीब 11 बजे, तीसरा शव हेमसिंह का रात करीब दो बजे व चौथा शव महावीरसिंह का मंगलवार सुबह करीब नौ बजे निकाला गया। पुलिस ने चारों शवों का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रावणा राजपूत समाज के थे चारों युवक

चारों मृतक भाई गोपालपुरा गांव के रावणा राजपूत समाज के एक ही परिवार से थे। पु​लिस प्रशासन व समाज के लोगों के बीच वार्ता हुई, जिसमें युवकों की मौत के लिए जिम्मेदार खा मालिक व खान विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करने की सहमति बनी। वार्ता में एसडीएम रतनकुमार स्वामी, एएसपी सीताराम माहिच, डीएसपी नरेन्द्रकुमार शर्मा, थानाधिकारी मुश्ताकखां, तहसीलदार अमरसिंह मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+