Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अचानक रद्द किया पंजाब दौरा, लौट रहे जयपुर
Rajasthan News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक तबियत बिगड़ गई है। जिसके चलते गहलोत पंजाब दौरा कैंसिल कर जयपुर लौट रहे है। एयरपोर्ट से गहलोत ने अपना फोटो शेयर कर जानकारी दी।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत खराब होने की वजह से पंजाब दौरा कैंसिल हो गया। वह आज यानी 29 मई को सुबह ही जयपुर से चंडीगढ़ गए थे। चुनाव प्रचार के लिए गए थे। अब वापस लौट रहे हैं। स्लिप डिस्क की परेशानी के चलते उनका पंजाब दौरा कैंसिल हुआ है।

अशोक गहलोत ने अपने सोशल साइट 'X' पर लिखा, "आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी @VijayIndrSingla के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं।
इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है।
मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें एवं अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री @VijayIndrSingla के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं। इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए… pic.twitter.com/D6XaYGp130
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 29, 2024
अशोक गहलोत अमेठी के बनाए गए थे पर्यवेक्षक
कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी का पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था. अशोक गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया था. अशोक गहलोत केएल शर्मा के प्रचार के लिए अमेठी गए थे।
मतदान के बाद अशोक गहलोत वापस जयपुर आ गए थे. अब पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए गए थे. स्लिप डिस्क की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा.












Click it and Unblock the Notifications