Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan News: पूर्व सीएम गहलोत ने CM भजनलाल शर्मा को दी अनशन की चेतावनी,सामने आई बड़ी वजह

Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर से सियासी पारा गर्म हो गया है। प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनशन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सीएम भजललाल शर्मा को सोशल साइट्स एक्स पर एक पोस्ट में टैग करते हुए उनसे जयपुर में गांधी वाटिका म्यूजियम शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो गांधीवादियों को अनशन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

former-rajasthan-cm-gehlot-warned-cm-bhajanlal-sharma-of-hunger-strike-big-reason-revealed

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार रात करीब 1 बजे ट्वीट करते हुए सीएम भजन लाल शर्मा से जयपुर में बनाए गए गांधी वाटिका म्यूजियम को जल्द शुरू करने की मांग की है।

गहलोत ने इस आग्रह के साथ उन्होंने एक चेतावनी भी दी है कि अगर यह कार्य जल्द नहीं किया गया तो गांधीवादियों को अनशन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक्स पर अपनी पोस्ट के साथ म्यूजियम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी सरकार ने जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से गांधी वाटिका म्यूजियम बनाया था।

जिसका उद्घाटन 23 सितंबर 2023 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था।

पूर्व सीएम गहलोत ने लिखा कि पहले प्रशासन के चुनावों में व्यस्त होने के कारण इसे आमजन के लिए शुरू नहीं किया था। परन्तु अब तो लोकसभा चुनाव भी हो चुके हैं एवं नई सरकार को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है।

ऐसे में अभी तक गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू ना किया जाना समझ के परे है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करना चाहता हूं कि जयपुर में बने इस आकर्षक म्यूजियम को अविलंब शुरू किया जाए।

ऐसा ना हो कि प्रशासन की इस हटधर्मिता के खिलाफ गांधीवादियों को गांधी वाटिका शुरू करने के लिए अनशन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

अशोक गहलोत के इस आग्रह पर अभी तक राजस्थान सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही प्रदेश के सीएम भजन लाल शर्मा तेजी से कार्य करने में जुटे हैं।

उन्होंने दिल्ली से लौटते ही सीएमओ में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और प्रदेशभर में जारी भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने और 41 हजार नए पदों पर भर्तियां शुरू करने के आदेश दिए हैं।

इस खबर से युवाओं में खुशी है, और अब वो आवेदन करने और डेट्स जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+