राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने राम मंदिर को लेकर कर दिया बड़ा दावा....हो रही जबरदस्त चर्चा

Ram Mandir News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से राम मंदिर को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा भ्रम फैला रही, कांग्रेस की सरकार होती जब भी राम मंदिर बनता।

अमेठी लोकसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे अशोक गहलोत ने राम मंदिर के सवाल पर भाजपा पर जोरदार पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी और पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा है।

former-rajasthan-chief-minister-gehlot-made-a-big-claim-regarding-ram-temple

कांग्रेस न्योता मिलने के बाद भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुई। कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम को बीजेपी का निजी समारोह बता कर दूरिया बना ली गई थी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस की दुरियों पर भाजपा लगातार निशाना साधती आ रही है। वहीं इस पर कांग्रेस तर्क देती है कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बना है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राम मंदिर के सवाल पर पलटवार करते हुए कुछ बड़ी बातें कही हैं। साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी पर भी जमकर निशाना साधा है।

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ है. इनको भ्रम है। अगर सरकार एनडीए की नहीं होती और यूपीए की होती, बीजेपी की नहीं होती कांग्रेस की होती, तो भी मंदिर बनता क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।

वह भ्रम फैला रहे हैं और उनके भ्रम में कोई आने वाला नहीं है. जनता समझ चुकी है कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अमेठी दौरे के दौरान सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'स्मृति ईरानी ने यहां के लोगों को धोखा दिया है।

वह पांच साल से यहां नहीं आईं. लोगों को सब कुछ याद रहता है। अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ही चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस इसबार भारी बहुमत से जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+