Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर चुनावों पर किया दावा, भाजपा पर यूं किया पलटवार
Jammu Kasmir Election 2024: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जम्मू कश्मीर में हो रहे पहले चरण के चुनावों पर कांग्रेस की लहर का दावा किया है। गहलोत ने कहा है कि इस बार कांग्रेस के पक्ष में अच्छे परिणाम आएंगे, भाजपा को शिकस्त मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद हो रहे पहली बार विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैम्पेन करने गए थे तो इन परिवारों को दोष दे रहे है।
गहलोत ने तारीफ करते हुए कहा कि जिन परिवारों को प्रधानमंत्री दोष दे रहे है वहीं परिवार आजादी के बाद इतिहास बनाने वाले है। प्रधानमंत्री खुद ही बौखला कर बोल रहे है, पहले अपनी हार स्वीकार कर चुके है।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मेरे हिसाब से तो इस बार अच्छे परिणाम आएंगे और बीजेपी को शिकस्त मिलेगी। भाजपा के राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के आतंकवादी एजेंडे के बयानों पर भी गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सब बकवास है, ऐसी बात बोलना ही मैं समझता हूं कि बड़ा पाप है।
#WATCH | Delhi: On J&K Assembly elections, Congress leader Ashok Gehlot says, "The mood is in favour of Congress party...PM Modi visited J&K and levelled allegations against the three families...It looks like he has already accepted his defeat...BJP will be defeated in J&K..."… pic.twitter.com/xI2FoffkrO
— ANI (@ANI) September 18, 2024
गहलोत ने फारूख अब्दुल्ला और राहुल गांधी के परिवार की तारीफ करते हुए कहा है कि फारूख साहब का परिवार उनका इतिहास रहा है, वो सब जानते है। राहुल गांधी का परिवार त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति है
उनके बारे यह सोचना भी पाप है, लेकिन जो भाजपा के द्वारा राजनीति में जो कुछ बोला जा रहा है वो बहुत है दुर्भाग्यपूर्ण है।
राहुल गांधी पर दिए गए रवनीत बिट्टू के बयानों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र को लेकर गहलोत ने सही ठहराते हुए कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी को आतंकवादी कहा जा रहा है, उनकों मारने की धमकी दी जा रही है।
भाजपा के नेता प्रधामंत्री से लेकर गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के बयानों के बाद भी यह तमाम नेता चुप बैठे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications