Lok Sabha Election: अमेठी में कांग्रेस ने दी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को यह बड़ी जिम्मेदारी

Lok Sabha Election: राजस्थान के पुूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अमेठी लोकसभा सीट का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। कांग्रेस ने अमेठी सीट पर वरिष्ठ नेता केसी शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है और गहलोत को यहां पार्टी की जीत का बड़ा टास्क दिया गया है।

कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाने वाली उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। क्योंकि इस बार कांग्रेस ने अमेठी से गांधी परिवार से किसी को मैदान में नहीं उतारा है बल्कि केसी शर्मा को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है।

former-rajasthan-chief-minister-ashok-gehlot-got-the-responsibility-of-amethi-in-the-elections

आपकों बता दे कि इस बार राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अमेठी लोकसभा सीट का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को रायबरेली लोकसभा सीट पर सीनियर ऑर्ब्जवर लगाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर लगातार कांग्रेस पर सवाल उठा रहे है और जमकर कटाक्ष भी कर रहे है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बिते दिनों ही मध्य प्रदेश दौरे के दौरान भोपाल में एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि "भागा कौन है? पीएम मोदी खुद भागे हैं। उनका वाराणसी से क्या संबंध था? जबकि वे तो खुद गुजरात से थे तो वो गुजरात से लड़ने के बजाय भागकर वहां क्यों गए।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी के नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा, रायबरेली में राहुल गांधी और अमेठी में केएल शर्मा के नामांकन के अवसर पर आम जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने का मौका मिला है। दोनों सीटों पर कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी।

अशोक गहलोत ने कहा कि रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार का दशकों पुराना भावनात्मक रिश्ता है। रायबरेली में राहुल गांधी की उम्मीदवारी ने कांग्रेस में नए जोश का संचार किया है।

अमेठी में के एल शर्मा के रूप में एक कार्यकर्ता को टिकट दिया गया है। करीब 40 साल से केएल शर्मा अमेठी और रायबरेली की जनता के बीच काम कर रहे थे। उनको मौका मिलने से सभी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है।

उन्होंने कहा कि अमेठी में 5 साल से भाजपा सांसद की गैरमौजूदगी के कारण वहां की जनता भी गांधी परिवार एवं के एल शर्मा के काम को याद करने लग गई थी। मैंने दोनों जगहों पर जनता के बीच महसूस किया कि अमेठी और रायबरेली में जीत कांग्रेस की ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+