भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है नई जिम्मेदारी ?
BJP Rajasthan News: लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही मोदी सरकार 3.0 बन चुकी है और अब संगठन में बदलाव का दौर भी शुरू हो चुका है। आज राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को नई जिम्मेदारी मिली है।
भारतीय जनता पार्टी ने 24 राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। कई राज्यों में भाजपा ने सह प्रभारी को भी नियुक्त किया है। जिसमें राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद से ही भाजपा में बदलाव की अटकलें लग रही थी। प्रभारियों की नियुक्ति से इस बदलाव की शुरुआत हो गई है।

देश के अलग-अलग राज्यों में आगे होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से भाजपा की यह नियुक्ति अहम है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रभारियों की नियुक्ति वाला आदेश जारी किया है। इसमें राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
आपकों बता दे कि सतीश पूनिया विधानसभा चुनाव 2023 में हार गए थे। इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारे जाने की चर्चा थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें किसी सीट से टिकट नहीं दिया था। बीते दिनों सतीश पूनिया ने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद अब सतीश पूनिया को संगठन के लिहाज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
सतीश पूनिया को हरियाणा में भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सतीश पूनिया के साथ हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है। पूनिया को राजस्थान से हरियाणा शिफ्ट होते ही अब सियासी गलियारों में चर्चाएं भी तेज हो गई है।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की लिस्ट
1. अंडमान और निकोबार-प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी
2. अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल
3. बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े
बिहार- सहप्रभारी- दीपक प्रकाश
4. छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन
5. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल
6. गोवा प्रभारी- आशीष सूद
7. हरियाणाप्रभारी-सतीश पूनिया
हरियाणा- सहप्रभारी- सुरेंद्र सिंह नगर
8. हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकान्त शर्मा
हिमाचल प्रदेश- सहप्रभारी- संजय टंडन
9. जम्मू और कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ
जम्मू एवं कश्मीर- सहप्रभारी- आशीष सूद
10. झारखंडप्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
11. कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
कर्नाटक- सहप्रभारी- सुधाकर रेड्डी
12. केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर
केरल- सहप्रभारी- अपराजिता सारंगी
13. लद्दाख- प्रभारी- तरूण चुघ
14. मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह
सह प्रभारी- सतीश उपाध्याय
15. मणिपुर- प्रभारी- अजीत गोपछड़े
16. मेघालय- प्रभारी- अनिल एंटनी
17. मिजोरम- प्रभारी- देवेश कुमार
18. नागालैंड- प्रभारी- अनिल एंटनी
19. ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर
सह प्रभारी- लता उसेंडी
20. पुदुचेरी- प्रभारी- निर्मल कुमार सुराना
21. पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रुपानी
सह प्रभारी- नरिंद्र सिंह
22. सिक्किम- प्रभारी- दिलीप जायसवाल
23. उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम
सह प्रभारी- रेखा वर्मा
24. उत्तर-पूर्व प्रदेश- प्रभारी- संबित पात्रा
सह प्रभारी- वी. मुरलीधरन












Click it and Unblock the Notifications