Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RajyaSabha Election: जयपुर पहुंची सोनिया गांधी, राजस्थान विधानसभा में दाखिल करेंगीं नामांकन

RajyaSabha Election:राज्यसभा चुनावों के कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर पहुंचीं,राहुल-प्रियंका गांधी भी है। पूर्व सीएम गहलोत,टिकाराम जूली,डोटासरा सहित विधायक मौजूद

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने की तैयारी हो गई है। आज सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए विधानसभा पहुंच नामांकन दाखिल करेगी।

former-national-president-of-congress-sonia-gandhi-reached-jaipur-will-file-nomination-for-rajya-sa

सोनिया गांधी आज सुबह करीब 9 बजे जयपुर पहुंची,उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन की खाली हो रही सीट पर अब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएगी।

सोनिया गांधी के प्रस्तावक के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेसी विधायक साथ मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस ने विधायकों को जयपुर बुलाया है और नामांकन फार्म के साथ 10-10 समर्थक विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए है।

अगले दो दिन सभी कांग्रेसी विधायकों को जयपुर ही रहने के निर्देश दिए गए है।

राजस्थान विधानसभा में यह राजनैतिक पार्टियों का बहुमत

राजस्थान में 200 विधायक

भाजपा के 115 विधायक निर्वाचित

कांग्रेस के 70 विधायक निर्वाचित

बीएपी के 3 विधायक निर्वाचित

अन्य के 12 विधायक निर्वाचित

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव हो रहा है लेकिन राजनैतिक स्थिति के चलते भाजपा ने सिर्फ दो प्रत्याशी मैदान मेंं उतारे है तो कांग्रेस ने एक । भाजपा ने तीसरा और कांग्रेस ने दूसरा कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसके चलते राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होगा।

अब निर्विरोध चुनाव होने से 27 फरवरी को मतदान नहीं होगा। हालांकि 20 फरवरी को नाम वापसी का आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही चुनाव नतीजे घोषित होंगे।

यह है चुनावी फार्मूला

राज्यसभा में एक सीट के चुनाव के लिए 51 विधायकों के वोटों की आवश्यकता है। भाजपा के पास 115 विधायक है,इसलिए वह दो ही सीट जीत सकती है । और कांग्रेस के पास 70 विधायक है तो वह एक ही सीट जीत सकती है। कांग्रेस के पास दूसरा उम्मीदवार जीताने के लिए नहीं है पर्याप्त बहुमत

पूर्व प्रधानमंत्री का कार्यकाल 3 अप्रेल 2024 को खत्म होर हा है। यह पहला मौका है जब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएगी। वे 5 बार की लोकसभा सांसद है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी साल 1964 से 1967 तक राज्यसभा की सांसद रह चुकी है।

कौन है सोनिया गांधी

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसम्बर 1946 में इटली के लुसियाना वेनेटो में हुआ था। इनके पिता का नाम स्टेफानो मेनो है। साल 1998 में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी। साल 1999 में पहली बार सांसद बनी थी सोनिया गांधी। कांग्रेस पार्टी की सबसे लम्बे समय तक अध्यक्ष रही थीं सोनिया गांधी।

राजस्थान कांग्रेस ने भेजा था प्रस्ताव

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को ही सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की मांग का प्रस्ताव भेजा था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह राजस्थान से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने की मांग रखी थी।

सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए पहले प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की।

विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की राय के बाद दोनों प्रस्ताव रविवार को भेजे गए। राजस्थान के नेताओं ने तर्क दिया कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से यहां के नेताओं-कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें

अभी 6 सीट कांग्रेस के पास है और चुनाव के बाद भी यहीं रहेगा आंकड़ा

राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें है। किरोडीलाल मीना के इस्तीफा देने के बाद एक सीट खाली है। इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद है और बाकी सीटें भाजपा के पास है। राज्यसभा चुनावों के बाद भी आंकड़ा यहीं रहेगा क्योंकि 6 सीटें कांग्रेस और 4 सीटे भाजपा के खाते में रहेगी।

साल 2026 और 2028 में बच रही 7 सीटों पर चुनाव होंगे जिसके बाद भाजपा की सीटों की संख्या बढ़ेगी। अभी राजस्थान से कांग्रेस के मनमोहन सिंह,नीरज डांगी,केसी वेणुगोपाल,रणदीप सिंह सुरजेवाला,मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी राज्यसभा सांसद है।

भाजपा से राजेंद्र गहलोत,घनश्याम तिवाड़ी और भूपेंद्र यादव राज्यसभा सांसद है।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी को राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश से भी राज्यसभा के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मध्य प्रदेश से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया गया था।

ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई राज्यों ने गांधी परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।

27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर चनाव होने है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेश जारी किया था। 15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है और 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+