Vasundhara Raje: राजनीति से रिटायर होना चाहती हैं पूर्व CM वसुंधरा राजे, चुनावी रैली में बताई वजह, देखें Video
CM Face Rajasthan: वसुंधरा राजे सिंधिया एक बार झालरापाटन सीट से राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। बेटे दुष्यंत सिंह राजनीतिक समझ को देख पूर्व सीएम राजे अब राजनीति से सन्यास लेना चाहती हैं।
Vasundhara Raje Scindia Retirement: राजस्थान के झालावाड़ जिले में अपनी परम्परागत सीट झालरापाटन से भाजपा उम्मीदवार वसुंधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को एक चुनाव रैली को सम्बोधित करते हुए कि मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो जा सकती हूं। (वीडियो नीचे)
दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर झालावाड़ की चुनावी रैली को वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे व झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह ने भी सम्बोधित किया। इसी पर वसुंधरा राजे ने कहा कि आज सांसद साहब बेटे को सुनकर लगा कि आप लोगों ने उनको सीखा-सीखाकर तैयार कर दिया।

राजस्थान की पूर्व मूख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गत नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि झालावाड़ की जनता ने बेटे दुष्यंत को प्यार से...कुछ आंख दिखा के...ऐसे रास्ते पर लगा दिया है कि अब उन्हें बेटे के पीछे पड़ने की जरूरत ही नहीं है। मेरा काम यहां की जनता ने कर दिया।

चुनावी रैली में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावाड़ की तरक्की का भी जिक्र किया। कहा कि पहले ऐसे लगता था कि ये कहां पहुंच गए? परंतु 34 साल में ऐसे रास्ते बन गए। पानी का काम चालू हो गया। आज सिर्फ बस या गाड़ी में बैठकर नहीं चलते बल्कि प्लेन भी लैंड होते हैं। ट्रेन भी आना शुरू हो गई है। आज लोग पूछते हैं कि ये झालावाड़ कहां है? लोग यहां आकर अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी। वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। झालरापाटन से वसुंधरा राजे सिंधिया 2003 से लगातार जीत दर्ज करती आ रही हैं। 2023 के चुनाव में भी वसुंधरा राजे सिंधिया सीएम फेस कही जा रही है। हालांकि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने वसुंधरा राजे समेत किसी नेता को सीएम चेहरे के रूप मे सामने नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications