Rajasthan News: राजस्थान में हीट स्ट्रोक को लेकर पूर्व सीएम गहलोत ने किसे दी नसीहत, जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: प्रदेश में हीट स्ट्रोक को बार्डर से लेकर शहर तक हर कोई आहत और चिंतित है। ग्रामीण से लेकर शहरी तक हर कोई भीषण गर्मी से झूलस रहा है।
अब राजस्थान में हीट स्ट्रोक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गर्मी से बचने के लिए आम लोगों और सरकार को सलाह दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह की गर्मी इससे पहले कब पड़ी थी।

पूर्व सीएम गहलोत ने बताया कि राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। राज्य में अब तक गर्मी के चलते दर्जनों मौत हो गई है।
राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री पार पहुंच चुका है। इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गर्मी से बचने के लिए आम लोगों और सरकार को सलाह दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह की गर्मी इससे पहले कब पड़ी थी और उस समय क्या हालात थे।
अशोक गहलोत ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे ऐसा याद है कि 1990 के दशक में भी एक बार इसी तरह राजस्थान में कुछ जगह तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार गया था।
तब भी हीट स्ट्रोक के कारण लोग हताहत हुए थे। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए बर्फ की सिल्लियां लाई गईं एवं हीट स्ट्रोक के वार्ड्स का तापमान कम कर इलाज किया गया था। राजस्थान में हीटस्ट्रोक से अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
गहलोत ने आगे कहा कि निवेदन है कि आमजन बहुत ही आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. घर के बाहर पक्षियों एवं पशुओं के पीने के लिए भी पानी रखने का प्रयास करें।
इसके साथ ही सरकार को भी पूर्व सीएम ने सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सरकार भी गर्मी से होने वाली परेशानियों से निपटने का पूरा इंतजाम रखे।
मजदूर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने वाले समृद्ध वर्ग से निवेदन है कि इस गर्मी में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सुबह और शाम में ही काम करवाएं जिससे इनका जीवन और आजीविका दोनों चल सकें।
आपकों बता दें कि जैसलमेर से लगती 471 किलोमीटर लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा सरहद पर रेतीले इलाके में रेत मानो आग का दरिया बन गई है।
BSF के जवान 55 डिग्री सेल्सियस तापमान में ड्यूटी कर रहे हैं। 55 डिग्री सेल्सियस के बाद तो टेंपरेचर मीटर ने भी काम करना बंद कर दिया। इससे पहले शनिवार को फलोदी में 50 डिग्री के ऊपर तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, आज फलोदी में 49.8 तापमान रहा।












Click it and Unblock the Notifications