Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर कसा तंज, कहा- 'सर्कस बन गई सरकार'
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला करते हुए इसे सर्कस करार दिया है। पूर्व सीएम गहलोत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए और प्रदेश में फैले डेंगू बुखार को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार के शासन के दौरान महत्वपूर्ण समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान घोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर भी चिंता जताई। गहलोत ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि उन्हें दिल्ली की यात्राओं को कम कर प्रदेश की शासन व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

पूर्व सीएम गहलोत ने राज्य सरकार के भीतर अस्थिरता की ओर भी इशारा किया। जहां मंत्रियों द्वारा इस्तीफे की धमकियों को उन्होंने अराजकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य को एक स्थिर और प्रभावी नेतृत्व की जरूरत है। जो मौजूदा सरकार से गायब है।
अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुद्दों के साथ-साथ हरियाणा चुनावों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड़ शो से जनता में उत्साह बढ़ा है और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत की प्रबल संभावना है। गहलोत ने कांग्रेस के प्रचार अभियान को प्रभावशाली बताया और एग्जिट पोल से बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यह टिप्पणी राजस्थान में मौजूदा शासन पर उनकी आलोचना के साथ-साथ हरियाणा में कांग्रेस के पुनरुत्थान पर उनके भरोसे को भी दर्शाती है। उनका मानना है कि पार्टी का प्रचार अभियान और जमीनी समर्थन चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाएगा।
राजस्थान की मौजूदा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए अशोक गहलोत ने शासन में स्थिरता और केंद्रित नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं हरियाणा में कांग्रेस के लिए जीत की उम्मीद जताते हुए उन्होंने पार्टी की चुनावी संभावनाओं को लेकर अपना भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications