Lok Sabha Election: भाजपा का मेनिफेस्टों झूठ का पुलिंदा....और क्या बोले अशोक गहलोत ?
Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पूरी तरह से सियासी रण के मैदान में उतर चुकी है। भाजपा कांग्रेस को लेकर बयानबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तो वहीं कांग्रेस नेता भी भाजपा पर पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है।
आज भाजपा के मेनिफेस्टों पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के अलवर में खुलकर शब्द बाण छोड़े। गहलोत ने भाजपा के मेनिफेस्टों को जहां झूठ का पुलिंदा बताते हुए पलटवार किया है तो वहीं मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर भी हमला बोला है।

दरअसल गहलोत आज प्रियंका गांधी के अलवर में आयोजित हुए रोड शो में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अलवर पहुंचे। अलवर के एक होटल में उन्होंने सैनी समाज के नेताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने समाज के नेताओं से लोकसभा चुनाव जीतने की अपील करते हुए।
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने मेनिफेस्टो के नाम पर लोगों से मजाक किया है। मेनिफेस्टो नहीं यह खानापूर्ति है।
गहलोत ने कहा कि भाजपा के पास पैसे की कमी नहीं है, वो पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं और जमकर चुनाव में पैसा खर्च किया जा रहा है।
बीजेपी के मेनिफेस्टो में देश की ना दिशा दी ना दशा दी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कोई बात नहीं की गई। जनता का क्या दर्द है क्या दुख है उस पर भी कोई बात नहीं की गई, देश के दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया।
ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं, चुनाव खाते सीज कर दिए गए, अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों को दखल करनी पड़ रही है, अब लोगों को चिंता लग रही है कि आगे चुनाव होंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications