Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब हो गए भावुक,छलक पड़े आंखों से आसूं
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन का आज मंडोर में अंतिम संस्कार किया गया, बहन की पार्थिव देह को देखते ही गहलोत के भावुक होकर आंखों से आंसू छलक पड़े।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने भांजे रणवीर सिंह और जसवंत सिंह को बंधाया ढांढस। अंतिम संस्कार में गहलोत के परिवार के अलावा समाज के बड़े बुजर्ग भी पहुंचे हैं।

अंतिम यात्रा के दौरान अशोक गहलोत में अपनी बड़ी बहन की अर्थी को कंधा भी दिया। इस दौरान अंतिम यात्रा में भारी संख्या में आमजन और परिवारजन शामिल हुए।
आपकों बता दे गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का कल निधन हो गया था। गहलोत की बहन कुछ समय से बीमार चल रही थी।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पत्नी सुनीता , पुत्र वैभव गहलोत ,पुत्र पत्नी हेमांसी , सुपुत्री , पुत्री जवाई , पोत्री आज परिवार सहित कई कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता समाज से जुड़े बुजुर्ग व्यक्ति भी गहलोत व उनके परिवार जनों को दुख की घड़ी में बंधाया ढांढस अंतिम संस्कार मे शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि,बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाहा का हमारे बीच से जाना मेरे लिए हमेशा के लिए एक रिक्त स्थान छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।
बाईजी मेरे लिए मां के समान थीं। उनकी कमी मेरे जीवन में हमेशा खलती रहेगी। अपने 93 वर्ष के जीवन में उन्होंने सभी को बेहद स्नेह और आशीर्वाद दिया।
मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। गौरतलब है कि,रक्षाबंधन और भाई दूज पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राखी बंधवाने अपनी बहन के घर ज़रूर आते रहे है।
किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ने से पहले गहलोत अपनी बहन का आशीर्वाद ज़रूर लेते रहे है। होली दीपावली या अन्य त्योहार पर भी आशीर्वर्द लेते रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के भांजे जसवंत सिंह कच्छवाहा के निवास पर ही विमला देवी रह रही थी।












Click it and Unblock the Notifications