Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत सरकार और तेल कंपनियों लगा दिए यह गम्भार आरोप, जानिए क्या ?

Rajasthan Ashok gahlot News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज केंद्र सरकार के साथ पेट्रोल कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गहलोत ने केंद्र सरकार और पेट्रोल कम्पनियों पर लूट के गम्भीर आरोप लगा दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खोले मोर्च के बाद देश औऱ प्रदेश की सियासत गर्म हो गई। गहलोत के साथ-साथ कई कांग्रेसी नेताओं ने भी सुर में सुर मिलाकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों ले लिया।

देश और प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले 6 महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 21 फीसदी तक कम हुई हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती नहीं की गई है। अगर सरकार ध्यान देती तो पेट्रोल 10 और डीजल 8 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

former-chief-minister-ashok-gehlot-accused-the-government-of-india-and-oil-companies-of-looting

पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स पर जारी किए बयान में लिखा कि पिछले 6 महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 21 फीसदी तक कम हुई हैं। परन्तु पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है।

ऐसा लगता है कि भारत सरकार और तेल कंपनियां मिलकर आम आदमी की जेब लूट रही हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतों के अनुरूप पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाई जाएं तो पेट्रोल की कीमत 10 रु एवं डीजल की कीमत 8 रु प्रति लीटर तक कम हो सकती हैं। राजस्थान की जनता के साथ तो एक तरह से दोगुनी ठगी हुई है।

गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनने पर यहां पेट्रोल-डीजल के दाम हरियाणा और गुजरात के बराबर की जाएंगी परन्तु आज तक ऐसा नहीं हुआ है। राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि मोदी की यह गारंटी कब पूरी होगी?

अशोक गहलोत के बयान के बाद अब तक कोई भाजपा के नेता का जवाब नहीं आया है। लेकिन गहलोत के इस बयान के बाद अब भाजपा के अंदरखाने जबरदस्त मंथन की चर्चाएं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+