Rajasthan: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का हरियाणा में चुनावी बिगुल, कांग्रेस को दी यह नसीहत
Haryana Assembly Election 2024: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज हरियाणा के कैथल में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। दिया कुमारी ने अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे के शुरुआत में कैथल के जिला सैनी भवन में भाजपा उम्मीदवार लीलाराम के पक्ष में एक महिला सम्मेलन को संबोधित किया औऱ फिर पाडला में राजपूत समाज के लोगों से मुलाक़ात की।
दोपहर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुलाना से भाजपा उम्मीदवार संतोष सारवान के पक्ष में वोट माँगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंबाला शहर के क्षत्रिय समाज के प्रबुधजन से जनसंपर्क किया औऱ भाजपा उम्मीदवार असीम गोयल के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया।
कैथल में महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होने भाजपा के उम्मीदवार लीला राम को जीत की अग्रिम बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आधी आबादी रखने वाले महिला वर्ग के उत्थान व सम्मान के लिए अनेको ऐतिहासिक कार्य किये। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रसवकालीन अवकाश, सेना में अवसर, लखपति दीदी, आंगनबाड़ी अपग्रेडेशन जैसे कई निर्णय केन्द्र सरकार ने किये।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी राहुल गांधी द्वारा विदेश में जा कर समाज को बांटने के लिए गलत बयानबाजी की गई जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के मंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में जेलों में बन्द है या जमानत पर है।
उन्होने उपस्थित जनसमूह से अपील की औऱ कहा कि हरियाणा में विकास का क्रम आगे भी चलता रहे इसके लिए तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार बननी चाहिए।
मुलाना में भाजपा उम्मीदवार संतोष सारवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किसानों, सैनिको, महिलाओं और युवाओ के कल्याण की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र औऱ राज्य सरकार की कड़ी से कड़ी जुड़ने से ही सही मायने में विकास संभव है।












Click it and Unblock the Notifications