राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में यूपी के 5 युवकों की मौत
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई और दो को गंभीर हालत में हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी युवक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के हैं। वे फिरोजाबाद से राजस्थान के करौली में कैला देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

कैला देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे युवक
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से आठ युवक राजस्थान के करौली में कैला देवी के दर्शन के लिए कार से जा रहे थे। आधी रात को धौलपुर के पास तेज रफ्तार से जा रही कार सामने से आ रहे डंपर में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 5 युवकों की मौके पर मौत
इस भीषण सड़क दुर्घटना में अनुज ठाकुर, प्रशांत यादव, सिद्धार्थ भटेले, सुमित ब्राह्मण और सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चिंटू पटवा, रिषभ दुबे और गोल्डी ब्राह्मण घायल हो गए।
घायलों को आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों को हॉस्पिटल के आईसीयू में रखा गया है।

जयपुर में रोडवेज बस ने 7 श्रद्धालुओं को कुचला
जयपुर में एक और बड़े हादसे में तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई। राजस्थान रोडवेज की बस ने सीकर हाईवे पर पैदल जा रहे 7 श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications