भरतपुर कोतवाली थाने के पास बदमाशों ने व्‍यापारी को गोली मारी, लोगों ने एक बदमाश को दबोचा

भरतपुर कोतवाली थाने से महज डेढ़ सौ मीटर दूर मुख्य बाजार में एक व्यापारी को गोली मार दी। इससे व्यापारी गंभीर रूप घायल हो गया। घायल व्यापारी को आरबीएम अस्पताल में कराया भर्ती।

राजस्थान के भरतपुर शहर में बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक व्‍यापारी को गोली मार दी, जिससे व्‍यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भरतपुर के आरबीएम अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। बदमाशों ने वारदात को कोतवाली पुलिस थाने से महज डेढ़ सौ मीटर दूर अंजाम दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि लोगों ने तत्‍परता दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर पकड़ भी लिया था।

firing in bharatpur

जानकारी के अनुसार सोमवार को शहर के मुख्‍य बाजार में सोमवार दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश आए और व्‍यापारी अजय सर्राफ को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया और बदमाश भागने लगे।

तीन बदमाश भागने में सफल हो गए और एक बदमाश को आस-पास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बदमाशों ने लूट के इरादे से व्‍यापारी को गोली मारी थी। पुलिस मामला दर्ज कर अन्‍य बदमाशों को पकड़ने के लिए अन्‍य जगहों पर दबिश दे रही है।

इधर, भरतपुर व्यापार महासंघ ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए। व्‍यपारी बोले कि भरतपुर शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

मीडिया से बातचीत में व्यापार महासंघ के संजीव गुप्ता ने बताया कि शहर में लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही है। बीच बाजार में बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस का अपराधियों में कोई भय नहीं है। पुलिस कानून व्यवस्था सुधारे वरना अनिश्चितकालीन के लिए बाजार बंद करना पड़ेगा।

उधर, भरतपुर में बदमाशों की गोली लगने से घायल व्यापारी अजय सर्राफ से मिलने एसपी मृदुल कच्छावा एवं आईजी रूपेंद्र सिंह के अलावा जिला कलेक्टर लोक बंधु आरबीएम अस्पताल पहुंचे। असफरों ने भरोसा दिलाया कि बाकी आरोपी भी जल्‍द पकड़ लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+