भरतपुर : कोरोना संकट के बीच दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस को देख भी नहीं थमी फायरिंग

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में मेवात इलाके में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच पहले पथराव हुआ बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग। कुछ लोगों को गोली लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी बदमाश फायरिंग करते रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

bharatpur

पुलिस घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मामला कामां पुलिस थाना इलाके के गांव नन्देरा का है, जहां आपसी रंजिश को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में आमने सामने हो गए। दोनों तरफ से खूब फायरिंग हुई। फायरिंग में छर्रे लगने से कई लोग घायल हो गए हं, जिनको पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

firing in nandera village of bharatpur Rajasthan

युवक को रास्ते में रोकर किया ​हमला

पुलिस को देख दोनों पक्षों के कई लोग खेतों में जा छुपे, मगर पुलिस ने तलाश कर सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। एक पक्ष के युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने गाँव में ही रास्ते में चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी बंदूक लेकर वहां आ गए और फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

भरतपुर का बयाना बना राजस्थान का नया कोरोना हॉटस्पॉट

बता दें कि भरतपुर में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 43 हो चुकी है। गुरुवार को जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में भरतपुर के 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 22 अकेले बयाना कस्बे के लोग हैं। 20 अन्य लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि पूर्व में हो चुकी थी। भरतपुर जिले का बयाना कस्बा कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। अकेले बयाना में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 37 हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+