Rajasthan News: जयपुर में एक तीन मंजिला इमारत में क्यों लगी भीषण आग, सामने आई बड़ी वजह

Jaipur Building Fire: राजधानी जयपुर में आज एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बिल्डिंग में आग के शोले उठ गए और फिर अफरा तफरी मच गई।

दरअसल जयपुर के रघु विहार में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

fire-broke-out-in-a-three-storey-building-in-raghu-vihar-jaipur-causing-panic-in-the-area

जयपुर के रघु विहार में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Recommended Video

      Rajasthan News: जयपुर में एक तीन मंजिला इमारत में क्यों लगी भीषण आग, सामने आई बड़ी वजह

      फिलाहल बिल्डिंग को समय रहते खाली करवा लिया गया है और अब जल्द से जल्द आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान आग का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बिल्डिंग के ऊपर धुएं का काला गुबार नजर आ रहा है।

      मानसरोवर के एएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पिछले 2 घंटे से आग बुझाने की कोशिशें चल रही हैं। यहां प्लास्टिक टेप का काम होता था अंदर केमिकल है, इसलिए आग बुझाने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। आवासीय क्षेत्र में ज्वलनशील वस्तुओं का गोदाम रखना गैरकानूनी है/ इससे दूसरों की जान को खतरा होता है।

      अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट होने का संदेह जताया जा रहा है।

      आग ने तुरंत ही इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतम लाल ने कहा ये पेंट का गोडाउन था, जिसमें तार-पिन, थिनर जैसा सामान था।

      10 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आस-पास के मकान खाली करवा लिए गए हैं। घर में रसायन रखे हुए थे जिससे आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां प्रयासरत हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+